जिलाधिकारी ने कुर्सी छोड़ जमीन पर बैठ सुनी जनता की पीड़ा

                 दीपक फुलेरा

टनकपुर(चंपावत)- देश की आजादी के कई दशकों बाद भी उत्तराखण्ड के कई गांव ऐसे है जिन्हें आज भी मूलभत सुविधाएं मयस्सर नही हो पाई है।देवभूमि उत्तराखंड की नेपाल सीमा पर बसे ऐसे ही एक गांव थपलियालखेड़ा के विकास की सूरत जानने चंपावत जिले के जिलाधिकारी एस एन पांडे पहुँचे।

डीएम साहब ने सरकारी अमले के साथ जब गांव में दस्तक दी तो जिलाधिकारी द्वारा गांव के विकास का हाल जानने को सरकारी तंत्र ने डीएम साहब का दरबार सजा दिया। साथ ही डीएम के आगमन की सूचना दे गांव वालों को भी बुला लिया गया। लेकिन आजादी के कई दशकों बाद आज भी सड़क,बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से महरूम गांव वालों की पीड़ा सुनने को डीएम एस एन पांडे ने कुर्सी पर बैठना मुनासिब नही समझा। जिलाधिकारी साहब गांव वालों की पीड़ा सुनने को गांव वालों के बीच जमीन पर ही बैठ उनकी समस्याओं को सुनना शुरू कर दिया। वही जिलाधिकारी के साथ सभी विभागों के अधिकारियो को भी डीएम के साथ मजबूरन जमीन पर ही बैठ चौपाल का हिस्सा बनना पड़ा।अपने जिले के हाकिम को अपने बीच जमीन ही बैठा देख थपलियालखेड़ा गांव के वासिंदे ने अपनी पीड़ा को डीएम चंपावत सुरेंद्र नारायण पांडे को विस्तार से बताना शुरू किया। डीएम ने जंहा गांव वालों की सड़क की मांग पर ग्रामीणों को इस विषय पर उचित कार्यवाही का आस्वाशन दिया। साथ ही लोक निर्माण विभाग को सड़क का प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए।गांव के विकास की दयनीय हालत को देख थपलियालखेड़ा गांव को राजस्व गांव घोसित करने के निर्देश भी राजस्व व पंचायतराज विभाग को डीएम पांडे द्वारा दिए गए।

जिलाधिकारी पांडे ने थपलियाल खेड़ा गांव के पेयजल ,शिक्षा,सड़क,बिजली,स्वास्थ्य मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं का हाल जाना। साथ सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मूलभत सुविधाओ से वंचित सीमान्त गांव के वाशिन्दों को हर सूरत में पहुँचाने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी की सरल व्यवहार व अपनेपन से दशको से पीड़ित थपलियालखेड़ा गांव के ग्रामीण जंहा खुस नजर आए वही उनके बीच पहुँच अपने पन के साथ उनकी पीड़ा को हरने की बात करने वाले जिलाधिकारी के आने से कुछ राहत मिलने की आश भी ग्रामीणों में जगी। हालांकि राज्य गठन के सत्रह सालो में कई जिकाधिकारी सिर्फ ओर सिर्फ ओपचारिकता का खेल रचने इस गांव में आज तक पहुँचे हो। लेकिन जिस सिद्दत के साथ डीएम एस एन पांडे ने थपलियालखेड़ा के दर्द को ग्रामीणों के साथ उनके बीच जमीन पर बैठ महसूस किया। वह निश्चित ही सरल व्यवक्तित्व व अपने कर्तव्यों को जमीनी स्तर पर पूर्ण करने वाले जिलाधिकारी के रूप में ग्रामीणों व उस जन संवाद में मौजूद हर शख्स के दिल को छू गया। गुलाम भारत से लेकर आजतक चल रही अग्रेजो की राज शाही अंदाज को छोड़ हुक्मरान व नेता अगर जनता के करीबी बन उनकी पीड़ा को समझने व दूर करने की कोशिश करेंगे तो जनता की पीड़ा दूर ही नही होगी वरन देश विकास के पथ पर आगे भी चल पड़ेगा। इसलिए सुरेन्द्र नारायण पांडे जैसे व्यक्तिव वाले प्रशासनिक अधिकारियों की उत्तराखण्ड को ही नही देश को भी जरूरत है। जो वास्तव में ब्यूरोक्रेट के रूप में जनता के दर्द को समझ जनता का सच्चा हमदर्द बनने का भाव अपने दिल मे रखते है।