फ़िल्म केदारनाथ के उत्तराखण्ड में बैन को अजय भट्ट ने ठहराया जायज

    दीपक फुलेरा 

खटीमा(उधम सिंह नगर)– सात दिसम्बर को पूरे देश मे बड़े पर्दे रिलीज हो रही फिल्म केदारनाथ उत्तराखण्ड में बैन के बाद प्रदर्शित नही हो पाई। उत्तराखण्ड सरकार ने जिलाधिकारियों के माध्यम से फ़िल्म को उत्तराखण्ड के सिनेमा घरों में दिखाए जाने पर बैन कर दिया गया था। वही खटीमा पहुँचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने सरकार द्वारा फ़िल्म केदारनाथ को बैन किये जाने को जायज ठहराया है। वही अपनी सरकार को फ़िल्म बैन के फैसले पर अजय भट्ट ने बधाई भी दी है।

मीडिया से रूबरू होते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट खटीमा ने कहा कि केदारनाथ फ़िल्म पर सरकार द्वारा लगाया गया बैन बिलकुल सही है। उत्तराखण्ड की सँस्कृति को फ़िल्म के माध्यम से छिन्न भिन्न करने का किसी को अधिकार नही है।केदारनाथ धाम हजारों करोड़ो सनातन धर्मियों की   आस्था का केंद्र है। इसलिए केदारनाथ धाम में गलत चित्रण को दिखाना सिर्फ पैसा कमाने के लिए सही नही है। वही भट्ट ने कहा कि फ़िल्म केदारनाथ जैसी कहानी को परोसा गया है ऐसा कुछ भी केदारनाथ में घटित नही हुआ है। इसलिए सरकार ने फ़िल्म के उत्तराखण्ड में प्रदर्शित होने पर जो बैन लगाया है उसके लिए सरकार बधाई की पात्र है।

गौरतलब है कि केदारनाथ फ़िल्म की अधिकतर शूटिंग जंहा उत्तराखण्ड में हुई है। वही उत्तराखण्ड में ही फ़िल्म अपनी कहानी व दृश्यों के चलते विवादित हो गई है। जिस पर देहरादून,नैनीताल,हरिद्वार उधम सिंह नगर सहित अन्य कई जिलों के डीएम ने फ़िल्म के रिलीज होने पर विवाद की स्थिति में लॉयन ऑडर बाधित होने की आशंकाओं के चलते फ़िल्म प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। केदारनाथ फ़िल्म में केदारनाथ त्रासदी के दौरान दो अलग अलग धर्मो के नायक व नायिका के प्रेम प्रसंग को दिखाया गया है। जिसके चलते फ़िल्म की कहानी को लेकर उत्तराखण्ड के कई संगठनों ने अपना विरोध जताया है। वही अब भाजपा नेताओ के द्वारा भी फ़िल्म केदारनाथ बैन के फैसले पर सरकार के समर्थन में बयान सामने आने लगे है।