खटीमा(उधम सिंह नगर)– भारत के मित्र राष्ट्र नेपाल में अब भारत की नई करेंसी यानी दो हजार,पांच सौ व दो सौ की भारतीय मुद्रा रखना गैरकानूनी घोसित कर दिया गया है। नेपाल सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश में भारतीय नई मुद्रा को नेपाल में पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिससे नेपाल व भारत के सीमान्त बाजारों में हड़कंप मच गया है। नेपाल द्वारा भारतीय करेंसी को प्रतिबंधित करने से दोनों देशों के स्थानीय व्यापार के भी पूरी तरह प्रभावित होने के आसार बन गए है।
हालांकि आदेश से पहले भारत से लगे नेपाल के सीमान्त बाजारों में भारत की नई करेंसी चलन में चल रही थी। लेकिन नेपाल सरकार ने भारत के नोटबंदी के बाद नई भारतीय मुद्रा को अभी अपने देश मे चलन की लिगल अनुमति नही दी थी। वही अब नेपाल सरकार द्वारा अचानक भारतीय नई मुद्रा के नेपाल में गैरकानूनी घोसित किये जाने को भारत सरकार के लिए यह फैसला एक झटके के रूप में देखा जा रहा है।वही नेपाल सरकार के पर्यटन व्यवसाय पर भी इस फैसले से खासा फर्क पड़ने की पूरी संभावना है।
फिलहाल अगर उत्तराखण्ड के नेपाल से लगे सीमान्त बाजारों बनबसा,टनकपुर,झूलाघाट,धारचूला की की जाए तो इन इलाकों से नेपाल के सीमान्त लोगो का व्यापारिक सम्बंध भी पूरी तरह प्रभावित होगा। क्योंकि जंहा रोजाना नेपाल के बाजारों में जाने वाले उत्तराखण्ड के लोगो को भारतीय नई मुद्रा के नेपाल में चलन से बाहर होने के बाद मायूसी हाथ लगेगी।वही इस दौरान भारतीय बाजारों से नेपाल के व्यापारियो के बीच होने वाला लाखो का व्यापार भी पूरी तरह प्रभावित हो जाएगा। गौरतलब है कि उत्तराखण्ड के नेपाल से लगे बनबसा टनकपुर व खटीमा से हर रोज नेपाल के सैकड़ो व्यापारी रोजमर्रा की जरूरत की चीजों को खरीद कर ले जाते है। लेकिन अब नई भारतीय मुद्रा के नेपाल में प्रतिबंधित होने के बाद इसका असर दोनों देश के व्यापार को खासी चोट पहुँचायेगा।
*फैसले से नोट बदलने वालो की होगी चांदी तो नेपाल के कैसिनो को लगेगा झटका*
नेपाल सरकार के नई भारतीय मुद्रा के नेपाल में प्रतिबंध के बाद जंहा उत्तराखण्ड के सीमान्त इलाको में नोट बदलने का धंधा करने वालो की चांदी कटने की पूरी संभावना है। क्योंकि भारत मे नोटबंदी के बाद अभी तक नेपाल के बाजारों में आई नई भारतीय करेंसी को भारी मुनाफा उठाकर नेपाली मुद्रा में बदलने वाले लोग सक्रिय हो जायेगे।हालांकि नोट एक्सचेंज का अवैध कारोबार सीमान्त क्षेत्र बनबसा,टनकपुर,झूलाघाट व धारचूला इलाको के बॉर्डर इलाको में होता रहा है। लेकिन नेपाल सरकार के इस फैसले के बाद अब मौके का फायदा उठा बड़े मुनाफे के साथ नोट बदलने वाले लोग सक्रिय हो मुनाफाखोरी के अपने काम को अंजाम देंगे।वही नेपाल के कैसिनो को भी सरकार के इस फैसले से बड़ा झटका लगने की पूरी संभावना है क्योंकि उत्तराखण्ड की सीमा से लगे महेन्द्रनगर व घनगड़ी नेपाल में चलने वाले कैसिनो में भारतीय नागरिक हर रोज लाखो की भारतीय मुद्रा के साथ जुआ खेलते है। लेकिन नेपाल सरकार के फैसले के बाद भारतीय छोटी मुद्रा से बड़ा जुआ संभव नही है।बड़ी भारतीय मुद्रा के नेपाल में बैन के बाद अब जंहा नेपाल का कैसिनो व्यापार ठप होगा वही रोजाना नेपाल कैसिनो जाने वाली भारतीय मुद्रा में भी रोकथाम लगेगी।

