गुलदार का शावक जंगलो से पहुँचा खेत मे,मचा हड़कंप

नसीम खान

रामनगर(नैनीताल)- रामनगर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत आमपोखरा रेज के जंगलो से निकल कर गुलदार का शावक अचानक खेतों में पहुँच गया। ग्रामीणों की जब गुलदार के शावक पर नजर पड़ी तो गांव में हड़कंप मच गया।वही ग्रामीणों द्वारा गुलदार के शावक के गांव में घुस जाने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है।

आमपोखरा वन रेंज से सटे मोतीपुर गांव में गुरूवार के दिन दोपहर बाद एक गुलदार का बच्चा अपनी माँ से बिछुड़ भटकता हुआ खेतो में आ गया। खेत के मालिक केवल सिंह ने इस गुलदार के शावक की बोलने की आवाज़ सुनी, जब वह खेत में पहुँचे तो उन्होंने देखा एक गुलदार का शावक खेत के किनारे चीख रहा है।गुलदार के शावक के खेत मे आने की खबर फैलते ही ग्रामीण खेत मे गुलदार के शावक को देखने को इक्कट्ठा हो गए। वही बाद में खेत मालिक केवल सिंह ने गुलदार के शावक को पकड़ एक टोकरे के नीचे बंद कर दिया।साथ ही ग्रामीणों द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। गुलदार के शावक के ग्रामीण इलाके में पहुँचने की सूचना पाकर शाम के समय मौके पर वन विभाग की टीम पहुँची। गुलदार के इस शावक को वन विभाग ने जंहा अपने कब्जे में ले लिया। वही वन विभाग द्वारा इस शावक को इसकी माँ के पास छोड़ने के लिए प्रयास किये जा रहे है। क्योंकि रात अधिक होने के कारण शावक को जंगल में अकेला छोड़ने का जोखिम वन विभाग द्वारा नहीं लिया गया जिससे गुलदार के शावक की जान को किसी तरह का खतरा ना हो पाए।वही वन विभाग के कर्मचारी खेत के निकट ही इस शावक को अपनी निगरानी में छोड़ इसकी माँ के आने का इंतज़ार कर रहे है।ताकि मादा गुलदार अपने शावक की आवाज़ सुनकर इसे अपने साथ ले सुरक्षित ले जाये। हालांकि  अभी तक वन विभाग को शावक की ढूढ़ने में कामयाबी हाथ नहीं लग पायी है।वही गौरतलब है कि कॉर्बेट पार्क की वजह से इससे लगी वन रेंजों में जंहा जंगली जानवरों की संख्या बहुतायत है। वही अक्सर जंगली जानवर भटक कर ग्रामीणों इलाको का रुख कर लेते है। जिसके चलते रामनगर में ग्रामीण इलाकों के ग्रामीणों को अक्सर इन स्थितियों से रूबरू होना पड़ता रहता है।