दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
बेहद इंतजार के बाद आज विधानमंडल दल की बैठक के बाद पुष्कर सिंह धामी को ही प्रदेश के 12 वे मुख्यमंत्री की कुर्सी सौप दी गई है। चुनाव के बाद 10 मार्च को मतगड़ना हो गई थी और आज 11 दिनों के लंबे इंतजार के बाद मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया गया है। विधानमंडल दल में बैठक के बाद राज्य को 12वां मुख्यमंत्री मिल गया है। आखिरकार लंबे कयास के बाद पुष्कर सिंह धामी को ही राज्य के मुख्यमंत्री की कमान दी गई है। और उन्हें ही विधानमंडल दल का नेता चुना गया है। यानी धामी के चेहरे पर चुनाव लड़कर बीजेपी 47 सीट जीती है। लिहाजा मोदी अमित शाह और जेपी नड्डा ने पुष्कर सिंह धामी के नाम पर ही अपनी मुहर लगा दी है।
