दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
हरिद्वार- पिछले कई दिनों से हरिद्वार और लक्सर के क्षेत्रो से मिल रही अवैध खनन की सूचनाओ से जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने राजस्व एवं खनन विभाग को कड़ी कार्यवाही के निर्देश जारी किये।
जिलाधिकारी से निर्देशो के मिलने पर आज हरिद्वार जिले के तहसील हरिद्वार और लक्सर के 03 स्टोन क्रेसरों पर छापेमारी की गई।
उपजिलाधिकारी हरिद्वार पूरण राणा, राजस्व एवं खान अधिकारी रवि नेगी के संयुक्त दल ने प्राप्त शिकायतो के आधार पर कड़ी कार्यवाही करते हुए हरिद्वार के भोगपुर क्षेत्र के हिमगंगे स्टोन क्रेसरों के अतिरिक्त लक्सर तहसील के गणपति एवम लिम्ब्रा क्रेसरों की भी जांच करते हुई क्रेसरों को अवैध भंडारित उपखनिज पाए जाने पर सीज कर दिया साथ ही लाखो का जुर्माना भी लगा दिया गया।
औचक निरीक्षण से भोगपुर एवम लक्सर खनन कारोबारियों में दहशत का माहौल रहा, जिस कारण मंडी में खनन वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही।
खनन अधिकारी एवम उपजिलाधिकारी का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध खनन/ भंडारण अथवा परिवहन के मामलों में किसी भी अवैध खनन कर्ता को बख्शा नही जायगा।

