मुख्यमंत्री धामी हैट्रिक लगाने से चुके,कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी से मिली करारी हार,भाजपा में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कयासबाजी शुरू

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से अपना चुनाव हार गये हैं. और उनकी इस हार को बड़ी हार के तौर पर देखा जा रहा है क्योँकि वह प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर चुनाव लड़ रहे थे और अब उनकी इस हार से प्रदेश के सियासी गलियारों में सीएम के चेहरे को लेकर अटकलें भी तेज हो गई हैं।

इससे पूर्व पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से लगातार दो बार चुनाव जीतते आ रहे थे. इस बार जनता ने धामी की उम्मीदों को झटका दिया है.और उन्हें कांग्रेसी प्रत्याशी भुवन कापड़ी से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा ।

इस बार प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लड़ा अब पुष्कर सिंह धामी अपनी ही सीट बचाने में विफल साबित हुए हैं।
साल 2012 में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहली बार विधायक बने और साल 2017 में वे दूसरी बार विधायक चुने गये. 4 जुलाई 2021 को पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड की मुख्यमंत्री की गद्दी संभालने का अवसर मिला और तीरथ सिंह रावत को हटाकर उन्हें राज्य का 11वांमुख्य़मंत्री बनाया गया था।

साल 2022 में धामी के नेतृत्व में बीजेपी ने चुनाव लड़ा मगर इस बार पुष्कर सिंह धामी हैट्रिक लगाने से चूक गये हैं. विधानसभा चुनावों में मिली हार से उनके दोबारा सीएम बनने की उम्मीद को भी झटका लगा है।

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 6951 मतों से करारी शिकस्त दी। कुल 91325 मतों में से पुष्कर सिंह धामी को 40675 एवं कांग्रेस के भुवन कापड़ी को 47626 वोट मिले।