पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बड़ी हार,भाजपा प्रत्याशी डॉ. मोहन बिष्ट से हारे

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

लालकुँआ में कांग्रेस नेता हरीश रावत चुनाव हार गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने 16 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। हरीश रावत उत्तराखंड में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे थे,और लगातार ये कयास लगाये जा रहे थे कि इस बार भाजपा पार्टी को इस चुनाव में प्रदेश में कांटे की टक्कर मिलेगी,और हरीश रावत चुनाव के बाद अपनी और पार्टी की जीत के दावे कर रहे थे । टिकट बंटवारे में शुरूआत में पहले हरीश रावत ने रामनगर से चुनाव लड़ने का फैसला लिया था, लेकिन बाद में उन्हें लालकुंआ से चुनाव लड़ना पड़ा।
हालांकि हरीश रावत और कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार प्रसार में कोई कसर नही छोड़ी फिर भी भाजपा प्रत्याशि डॉ मोहन बिष्ट को जनता का भारी समर्थन प्राप्त हुआ। लालकुआं बिंदुखत्ता और गौलापार क्षेत्र में हरीश रावत बहुत ही कम वोट मिले। गौलापार क्षेत्र में भी मोहन बिष्ट को अपेक्षा से काफीअधिक वोट मिले, जिससे उनकी जीत पक्की हो गई है।

हरीश रावत की यह दूसरी बड़ी हार है। पिछले चुनाव में भी हरीश रावत को बड़ी पराजय का सामना करना पड़ा था। लालकुआं सीट से किस्मत आजमा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे, लेकिन उन्हें इतनी बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा इसका अंदाजा नहीं था। हरीश रावत की ये स्थिति तब है, जब उन्होंने 14 फरवरी के मतदान के बाद अपने आप को सीएम तक घोषित कर दिया था ।