दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की डेटशीट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दी है।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से 24 मई तक आयोजित होगी। वहीं, 12वीं की टर्म 2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल से 15 जून तक आयोजित की जाएगी। 10वीं और 12वीं की परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। 10वीं और 12वीं दोनों की ही परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर 12 बजे तक चलेगी। कुछ परीक्षाएं 10:30 से 12:30 तक भी होगी। सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा बचे हुए 50 फीसदी सिलेबस के लिए आयोजित की जाएगी। क्वेश्चन पेपर में ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों तरह के सवाल होंगे।
सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा के प्रश्न पत्र में केस-आधारित, स्थिति-आधारित, ओपन-एंडेड शॉर्ट आंसर और दीर्घ उत्तर प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे और यह दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जायेगा।
छात्रों को कोविड-19 नियमों का सख्ती से पालन करना होगा. इसके तहत छात्रों को परीक्षा केंद्र में अपने साथ सैनिटाइजर और मास्क लेकर जाने की अनुमति दी गई है। कोविड-19 संक्रमण की वजह से इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जा रही है. इसके तहत दूसरे टर्म के तहत यह परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होने जा रही है. पहले टर्म की परीक्षा नवंबर-दिसंबर माह में आयोजित की गई थी।
