दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में अतिथि शिक्षकों के मानदेय को धामी सरकार ने बढ़ाने दिया है । गुरुवार शाम को शिक्षा सचिव राधिका झा ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।
सरकार की इस फैसले से 4000 से अधिक अतिथि शिक्षकों को राहत मिली है। सरकार ने अतिथि शिक्षकों का मानदेय 15000 रुपये से बढ़ाकर 25000 रुपये कर दिया है।
गौरतलब है कि कैबिनेट बैठक में अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया गया था। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया था कि प्राथमिकता के आधार पर अतिथि शिक्षकों की गृह जिलों में तैनाती की जाएगी। जबकि उनके पदों को खाली नहीं माना जाएगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश में चार हजार से अधिक गेस्ट टीचरों को बड़ी राहत मिली है।
