दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
राज्य मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेशवासियों कोअगले 4 दिनों तक प्रदेश में बारिश से कोई राहत मिलने वाली नहीं है।
मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
26 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के देहरादून नैनीताल बागेश्वर पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है साथ ही आकाशीय बिजली चमकने के साथ गर्जन की संभावना जताई गई है।
27 अगस्त को देहरादून नैनीताल बागेश्वर पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं तेज बौछार के साथ भारी वर्षा की संभावना जताई गई है साथ ही आकाशीय बिजली चमकने के साथ गर्जन की संभावना है।
28 अगस्त को नैनीताल बागेश्वर पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा 29 अगस्त को नैनीताल बागेश्वर पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
