जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में उत्तराखण्ड का एक ओर वीर जवान हुआ शहीद

खटीमा(उधम सिंह नगर)-जम्मू कश्मीर में रविवार की शाम को हुए आतंकी हमले में उत्तराखण्ड का एक ओर वीर जवान शहीद हो गया है। दक्षिणी कश्मीर के पुलमावा जिले में स्थित सीआरपीएफ कैम्प में हुए आतंकी हमले में उत्तराखण्ड के खटीमा निवासी सीआरपीएफ जवान चंद्रिका प्रसाद(50) देश के लिए शहीद हो गए।आतंकियों ने घात लगाकर कश्मीर के काकपोरा रेलवे स्टेशन के पास स्थित सीआरपीएफ कैम्प में हमला कर दिया था। जिसमें आतंकियो द्वारा चलाई गई अंधाधुंध गोलीबारी में उत्तराखण्ड खटीमा निवासी जवान चंद्रिका प्रसाद चपेट में आ गए।जिन्हें गम्भीर अवस्था मे सेना द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जंहा पर उत्तराखण्ड के इस लाल ने अंतिम सांस ली।वही शहीद के खटीमा खिलड़िया स्थित घर पर उनके शहादत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया है। शहीद के परिजनों का जंहा रो रो कर बुरा हाल है।

खटीमा निवासी जवान चंद्रिका की शहादत की सूचना पर पूरे सीमान्त क्षेत्र में शोक की लहर छा गईं है। शहीद चंद्रिका प्रसाद जंहा सीआरपीएफ में हवलदार के पद पर तैनात थे। वही एक दिन पहले ही चुनाव की ड्यूटी हेतु कश्मीर के सीआरपीएफ कैम्प में पहुँचे थे।शहीद चंद्रिका प्रसाद का भरा पूरा परिवार है।शहीद के तीन पुत्र व चार पुत्रिया है। सबसे छोटी तीन पुत्रियों की अभी शादी नही हुई थी।शहीद चंद्रिका का पार्थिव शरीर देर रात या मंगवार तक शहीद के घर पहुँचने की संभावना है।जंहा पर शहीद की सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी। देश की रक्षा के लिए कई वीर जवानों की शहादत देने वाली वीरों की धरती खटीमा में जंहा वीर जवान की शहादत से गमहीन माहौल है। वही उत्तराखण्ड के सीमा क्षेत्र के लोग खटीमा की धरती के लाल के देश के लिए शहीद होने पर स्वंयम को गौरवान्वित भी महशुस कर रहै है।