नीता कांडपाल
देहरादून-आज प्रदेश में नगर निकायों के चुनाव है प्रदेश के मतदाताओं को आज अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए रविवार की छुट्टी का मजा लेने की जगह उठिए और अपने मताधिकार का प्रयोग कीजिए इस बार चुनाव बैलट पेपर पर हो रहे हैं l पहली बार बैलट पत्र पर नोटा का ऑप्शन भी उपलब्ध है आपको अगर कोई प्रत्याशी पसंद नहीं है तो आप नोटा पर भी अपना मत दे सकते हैं ।
क्यों करें मतदान
आज आपके द्वारा दिए गए वोट से आपके शहर की सूरत बदल सकती है अगर बात देहरादून शहर की की जाए तो यहां पर समस्याएं बहुत हैं साफ सफाई की समस्या बहुत विकराल है यहां पर कूड़े के ढेर से निजात दिलाने को माननीय हाईकोर्ट को आदेश जारी करने पड़ते हैं संपर्क मार्ग बदहाल हैं गली मोहल्लों की सड़कें जर्जर अवस्था में है स्ट्रीट लाइटों का तो बुरा हाल है काफी लंबे समय से सीवर लाइनें बिछाई जा रही है और जहां सीवर लाइन डाल दी गई है वहां अभी चालू नहीं है। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से घंटो जाम से जूझना पड़ता है और अब तो परिसीमन होने के बाद देहरादून नगर निगम का दायरा पहले से लगभग 3 गुना बड़ा हो गया है 40 नए वार्डों के जुड़ने से और परिसीमन होने से देखना है कि मेयर सीट पर कौन प्रत्याशी काबिज होता है और स्मार्ट दून स्वच्छ दून के चुनावी वादों को पूरा कर शहर का विकास करता है या या समस्या जस की तस रह जाती है।फिलहाल सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग कर अपने शहर की सरकार चुन जागरूक मतदाता बने। लोकतंत्र की मजबूती को पूरे प्रदेश के निकायों में आज के दिन बढ़ चढ़ कर मतदान करे।

