बागियों व कांग्रेस के चक्रव्यूह को तोड़ पाएंगे क्या बीजेपी के अभिमन्यु

          दीपक फुलेरा

टनकपुर(चम्पावत)- प्रदेश में निकाय चुनाव के प्रचार का शोर शुक्रवार की शाम से थम गया है। वही बात टनकपुर नगर पालिका की करे तो इस बार भाजपा ने यहाँ से अध्यक्ष पद पर युवा तुर्क व तेज तर्रार माने जाने वाले दीप चन्द्र पाठक को मैदान में उतारा है। भाजपा नेता दीप पाठक की छवि भाजपा नेता के रूप में जनहित में आम जन के लिए मुखर होकर संघर्ष करने वाले नेताओ के रूप में जाती है। इसलिए भाजपा संगठन द्वारा टनकपुर नगर पालिका से वो इस बार भाजपा के अध्यक्ष पद के दावेदार बन पाए। लेकिन तेज़ तर्रार युवा भाजपा नेता दीप पाठक के लिए इस बार इतिहास बनाने का मौका भी है। क्योंकि 6 दशक से भी अधिक समय का इतिहास अपने मे समेटे टनकपुर नगर पालिका में आजतक भाजपा कभी भी काबिज नही रही। लेकिन इस बार समीकरण कुछ भिन्न है क्योंकि जंहा प्रदेश में भाजपा की ही सरकार है वही चम्पावत जिले से विधायक भी भाजपा के है। जिसको देखते हुए भाजपा की नगर पालिका टनकपुर की कुर्सी पर काबिज होने की हसरत को इस बार पूरा हो सकने के रूप में देखा जा रहा। लेकिन भाजपा प्रत्यासी पाठक के सामने कुछ चुनोतिया भी मुंह उठाये इस बार भी खड़ी है। टिकट की दौड़ में पिछड़ने के बाद भाजपा से बागी होकर जंहा भीम रजवार व विपिन कुमार निर्दलीय तौर पर भाजपा के लिए सिर दर्द बने है। तो वही निवर्तमान अध्यक्ष के पति धर्मानन्द पांडे,राजू भंडारी बसपा प्रत्यासी व कांग्रेस के हरीश भट्ट भी भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए चुनावी मैदान में डटे है।इन सभी को मात देकर ही भाजपा प्रत्यासी टनकपुर नगर पालिका में काबिज होने के सपने को पूरा कर सकते है।

लेकिन वही इस बार चुनावी चक्रव्यूह में भाजपा प्रत्यासी दीप पाठक को अभिमन्यु हम इस लिए कह रहे है। क्योंकि उसके पीछे कई वाजिब कारण व तर्क भी हमारे सामने है। इस चक्रव्यूह में भाजपा प्रत्यासी के सामने सबसे बड़ी बाधा जंहा भाजपा के बागी प्रत्यासी भीम रजवार व विपिन कुमार तो है ही लेकिन इस सबसे बढ़कर भाजपा के अभिमन्यु को रोकने के लिए भाजपा के अंदर का ही एक ऐसा वर्ग है जो हरगिज नही चाहता कि दीप पाठक इस चुनावी समर को जीत पाए। इस लिए टनकपुर भाजपा का एक गुट अंदर खाने भाजपा से बागी प्रत्यासी विपिन कुमार को मजबूती प्रदान कर रहा है। हालांकि विधायक कैलाश गहतोड़ी द्वारा जरूर इस मामले में अपने मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता को उनके पद से बर्खास्त कर एक सख्त सन्देश देने का काम किया। लेकिन इसके बावजूद भाजपा की एक लॉबी दीप पाठक को साइलेंट रूप से पीछे धकेलने का काम कर रही है। हालांकि विधायक कैलाश गहतोड़ी की प्रचार के दौरान लगातार भाजपा प्रत्यासी के पक्ष में मजबूती से खड़े रहने से उन्हें जरूर मजबूती मिली है। वही भाजपा प्रत्यासी के मुख्य विपक्षी कांग्रेस प्रत्यासी हरीश भट्ट जंहा अपने राजनीतिक गुरु पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के भरोसे चुनावी वैतरणी पार करने की कोशिश कर रहे रहे है। तो वही निर्दलीय के तौर पर भाजपा से बागी होकर खड़े विपिन कुमार जरूर उनके सामने एक चुनोती के तौर पर खड़े है। साथ ही टनकपुर नगर पालिका चुनाव को त्रिकोणीय बनाये हुए है।

लेकिन इस सबके बावजूद भाजपा प्रत्यासी दीप चंद्र पाठक की टनकपुर सीट पर मजबूती को नकारा नही जा सकता है। छात्र जीवन से ही संघ व भाजपा से जुड़ाव रखने वाले पाठक की जंहा तेज तर्रार नेता के रूप में जनता के सामने है। वही वह इस चुनाव में अगर बागियो व कांग्रेस के चक्रव्यूह को काट टनकपुर नगर पालिका सीट पर लगभग 6 दशक के भाजपा के इंतजार को समाप्त कर अध्यक्ष पद पर काबिज होते है। तो वह निश्चित ही भाजपा के अजेय अभिमन्यु की तरह राजनीतिक रूप से महारथी साबित होंगे। जिसका लाभ उन्हें भाजपा के अंदर भविष्य में भी बेहतर मिलने की उम्मीदें भी बढ़ जाएगी।