त्रिमूर्ति पार लगाएगी नैया या किसी और कि होगी छैय्यां छैय्यां

खटीमा(उधम सिंह नगर) – नगर पालिका खटीमा चुनाव भाजपा के लिए अब नाक का सवाल बनती जा रही है। अध्यक्ष पद पर जनजाति महिला सीट के लिए भाजपा प्रत्यासी के तौर पर भाजपा ने इस बार भाजपा नेता डिल्लु राणा की पत्नी मीना राणा को चुनावी मैदान में उतारा है।भाजपा नेता डिल्लु राणा जहां संघ से जुड़ाव रखते है तो वही खटीमा राजनीति के दो छत्रप विधायक पुष्कर धामी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजू भंडारी व जनजाति समाज से आने वाले नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा के दम पर अपनी चुनावी वैतरणी को पार लगाना चाह रहे है। वही भाजपा के दोनों विधायक व भाजपा नेता राजू भंडारी भाजपा प्रत्यासी को जिताने के लिए चुनावी मैदान में जी जान झोंके हुए है। लेकिन मुकाबला त्रिकोणीय होने के चलते जीत किसके सिर  बंधेगी यह कहा नही जा सकता।हालांकि खटीमा में भाजपा के दो गुट लम्बे समय से राजनीति रूप में चुनाव को अपने हिसाब से प्रभावित करते रहे है। लेकिन इस बार भाजपा प्रत्यासी मीना राणा को जिताने के लिए भाजपा द्वारा एक जुटता का संदेश भी जनता के बीच दिया जा रहा है। जिसकी झलक भाजपा प्रत्यासी के शक्ति प्रदर्शन के रूप में खटीमा नगर में निकाले गए रोड शो में देखने को मिली। वही इस बार निर्दलीय प्रत्यासी पूनम मर्तोलिया की चुनावी मैदान में अच्छी उपस्थिति जंहा भाजपा को परेशान कर रही है तो वही मुस्लिम समुदाय के वोटर का भी एक प्रत्यासी के पक्ष में धुर्वीकरण होता देख भाजपा चुनाव मैदान में अपनी पूरी ताकत झोंकने को मजबूर हो गई है।फिलहाल खटीमा नगर पालिका सीट पर जंहा अधिकतर कांग्रेस का कब्जा रहा है तो वही जीत की तलाश में जुटे भाजपा के रणनीतिकारों के इस चुनाव में जीत को लेकर पसीने जरूर छूट रहे है।

जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव विधायक प्रेम सिंह राणा की साख भी दांव पर

खटीमा नगर पालिका सीट पर इस बार नानकमत्ता विधानसभा से जनजाति समाज से ही आने वाले डॉ प्रेम सिंह राणा की साख भी दांव पर लगी हुई है। क्योंकि भाजपा प्रत्यासी को टिकट दिलाने से लेकर लगातार जनता के बीच डोर टू डोर जाकर विधायक प्रेम सिंह राणा प्रचार प्रसार में जुटे है। लगभग 43 हजार मतदाता वाली खटीमा नगर पालिका सीट का 60 प्रतिशत से भी अधिक हिस्सा जंहा विधायक प्रेम सिंह राणा की विधानसभा नानकमत्ता क्षेत्र में आता है।वही भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव जैसे अहम पद पर आशीन भाजपा विधायक राणा को जनजाति सीट को जिताने का भी बड़ा दबाव है। जिसके लिए विधायक प्रेम सिंह राणा भाजपा संगठन में अपनी साख बचाने के लिए खटीमा सीट पर प्रत्यासी के पक्ष पर दिन रात अपने कार्यकर्ताओं के साथ जूट हुए है। लेकिन समीकरणों की अगर बात करे तो विधायक के लिए खटीमा सीट को जिताना मुश्किल होता दिख रहा है।क्योंकि लगभग 43 हजार मतदाता वाली खटीमा सीट पर लगभग 15 हजार के लगभग मुस्लिम समाज का मतदाता जंहा भाजपा एक इतर अन्य दलों को जाता दिख रहा है। तो वही भाजपा के समझे जाने वाले पर्वतीय मतदाता को भी अपने पक्ष में पूरी तरह करना भाजपा के लिए मुश्किल होता दिख रहा है। वही जनजाति पर्वतीय  भोटिया समाज से आने वाली निर्दलीय प्रत्यासी पूनम मर्तोलिया ने भी कांग्रेस के साथ साथ भाजपा की मुश्किलों को बढ़ाया हुआ है। साथ ही निर्दलीय प्रत्यासी पूनम को यूकेडी ने समर्थन देकर चुनावी मैदान में ओर मजबूत करने का काम किया है। वही बात नगर के मुख्य बाजार के व्यापारियों की करे तो वह अतिक्रमण पर प्रशासन द्वारा मनमाफिक बाजार को उजाड़े जाने से सत्ता पक्ष भाजपा से इस चुनाव में दूरी बना सकते है। यह सभी मुख्य वजहें है जो भाजपा को चुनावी मैदान में इस बार परेशान करें हुए है। इन परिस्थितियो में भाजपा जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव के लिए अपने घर मे ही अपनी साख बचाना मुश्किल दिख रहा है। नानकमत्ता से लगातार दूसरी बार जितने वाले डॉ प्रेम सिंह राणा आखिर किस तरह भाजपा प्रत्यासी को जीत दिलाने के अपने राजनीतिक कौशल का इस्तेमाल करते है यह देखने वाली बात होगी।