दीपक फुलेरा
पिथौरागढ़- उत्तराखण्ड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को पिथौरागढ़ के चुनावी दौरे पर पहुँच एक महीने पहले देहरादून के जौलीग्रांट से पिथौरागढ़ को शुरू हुई हवाई सेवा को मात्र ट्रायल लैंडिंग बता पिथौरागढ़ की जनता के साथ अजब मजाक किया है। जबकि 8 अक्टूबर को देश के ग्रह मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री ने संयुक्त रूप से देहरादून से पिथौरागढ़ सस्ती हवाई सेवा का शुभारंभ हरी झंडी दिखा कर किया था। लेकिन एक महीने तक हवाई सेवा के शुरू ना हो पाने के बाद पिथौरागढ़ निकाय चुनाव के प्रचार में पहुँचे सीएम ने हवाई सेवा की शुरुवात को ट्रायल लैंडिंग बता शोर घाटी की जनता के समक्ष अजब बयान दे डाला।
जबकि बीते 8 अक्टूबर को देहरादून से पिथौरागढ़ तक सस्ती हवाई सेवा की शुरुवात में पहली उड़ान का मजा लेने वाले भाजपा के नेताओ की मंडली ने हवाई जहाज से पिथौरागढ़ की नैनी सैनी हवाई पट्टी पहुँच भाजपा की हवाई सेवा की शुरुवात का गुणगान किया था। लेकिन अब चुनावी दौरे में पहुँचे सीएम के इस बयान से पिथौरागढ़ की जनता सकते है। वही हवाई सेवा की शुरुवात के एक महीने बाद भी हवाई सेवा की शुरुवात सरकार द्वारा ना करा पाने व निकाय चुनाव में इसके संभावित नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री महोदय भव्य हवाई सेवा के शुभारंभ को मात्र ट्रायल लेंडिंग बताने को मजबूर हो गए। लेकिन मुख्यमंत्री के बयान के बाद अब बड़ा सवाल यह उठता है कि जब सरकार के पास हवाई सेवा शुरू कराने को लेकर पर्याप्त तैयारियां नही थी तो आखिर क्यों एक माह पहले देहरादून से पिथौरागढ़ हवाई सेवा की शुरुवात का सरकार द्वारा ढोंग रचा गया। क्या मुख्यमंत्री के बयान देने मात्र से दूरस्थ जिले पिथौरागढ़ की जनता मान जाएगी कि वह हवाई सेवा की शुरुवात नही मात्र एक ट्रायल लेंडिंग थी। हवाई जहाज में भरकर भाजपा के नेता सिर्फ जनता को हवाई सेवा की झूठी सूचना देने आए थे। सीमान्त की जनता को हवाई सेवा के झूठे सपने दिखाने वाले सीएम आज खुद कैसे अपनी सरकार के उद्घाटन कार्यक्रम को भूल उसे ट्रायल लेंडिंग बता रहे है।
हालांकि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के चुनावी कार्यक्रम में पिथौरागढ़ पहुँचने पर हवाई सेवा की शुरुवात ना होने के विरोध में अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्यासी मनोज जोशी ने जरूर विरोध जताया। लेकिन पिथौरागढ़ की जनता को बेवकूफ समझने वाली उत्तराखण्ड सरकार को भविष्य में हवाई सेवा की झूठी शुरुवात का जनता द्वारा विरोध व खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।सरकार अगर जल्द हवाई सेवा कराने में अपने वादे के अनुसार सफल नही हुई तो प्रदेश के मुख्यमंत्री को यह भी समझना होगा कि जनता हवाई सेवा के उद्घाटन व ट्रायल लेंडिंग में फर्क भली भांति समझती है।

