खटीमा(उधम सिंह नगर) – सीमान्त नगर पालिका खटीमा चुनाव में इस बार निर्दलीय प्रत्यासी राष्ट्रीय पार्टियों के खेल बिगाड़ने का दम रखती नजर आ रही है। हालांकि जनजाति महिला सीट होने के चलते इस बार वोटरों में चुनाव को लेकर उत्साह कम है। लेकिन भाजपा व कांग्रेस के साथ निर्दलीय रूप से मैदान में खड़ी पूनम मर्तोलिया राष्ट्रीय दलों के प्रत्यासियो के माथो पर बल डालने का काम कर रही है।
प्रदेश में चल रहे निकाय चुनाव में दिपावली पर्व के बाद एक बार फिर से निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ने लगी है। खटीमा नगर पालिका जंहा इस बार जनजाति महिला सीट के लिए आरक्षित है। तो वही नगर पालिका परिशिमन के बाद इस बार बीस वार्डो की हो गई है। वही लगभग 43 हजार के लगभग वोटर इस बार प्रत्यासियो के भाग्य का फैसला करने जा रहे है। इस बार खटीमा नगर पालिका से भाजपा ने मीना राणा तो कांग्रेस ने पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा की पुत्री सोनी राणा को अपना अध्यक्ष पद प्रत्यासी बनाया है। वही इस बार दोनों राष्ट्रीय दलों को निर्दलीय प्रत्यासी के तौर पर टक्कर देने के लिए भोटिया जनजाति से ताल्लुक रखने वाली पूनम मर्तोलिया चुनावी मैदान में ताल ठोक रही है। जिस तरह धीरे धीरे चुनाव आगे बढ़ रहा है निर्दलीय प्रत्यासी पूनम भी भाजपा व कांग्रेस का खेल बिगाड़ने का दम दिखाने लगी है। पर्वतीय समाज से आने वाली इकलौती प्रत्यासी पूनम जंहा अपने समाज की पहली पसंद बनती दिख रही है वही राष्ट्रीय पार्टियों के मोह को छोड़ अन्य वर्ग भी निर्दलीय प्रत्यासी की तरफ अपना झुकाव दिखाने लगा है। जिससे भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों के प्रत्यासी के रणनीतिकार पसोपेश में पड़ते दिख रहे है। निर्दलीय पूनम मर्तोलिया 18 तारीख वोटिंग के दिन तक अपने इस प्रभाव को बढ़ाने में कामयाब रहती है तो निश्चित है यह प्रत्यासी भाजपा व कांग्रेस के खेल को बिगाड़ने का माद्दा रखती दिख रही है। हालांकि वर्तमान परिदृश्य में निर्दलीय पूनम सबसे ज्यादा भाजपा के प्रत्यासी को डेमेज करती नजर आ रही है।
वही बात नगर पालिका खटीमा में इस बार के चुनावी विश्लेषण की करे तो आकड़ो के हिसाब से एक विशेष वर्ग के वोट का ध्रुवीकरण पूनम के पक्ष में होता दिख रहा है जिसके चलते निर्दलीय पूनम मर्तोलिया राष्ट्रीय दलों के खेल बिगाड़ने वाली प्रत्यासी के तौर पर उभर कर सामने आ रही है।
हालांकि अभी चुनाव में एक सप्ताह का समय बचा है लेकिन जिस तरह से निर्दलीय होने के बावजूद अपनी धमक से निर्दलीय पूनम ने राष्ट्रीय दलों के प्रत्यासियो की नींद उड़ाई है। वो आने वाले परिणामो को अपनी उपस्थिति से निश्चित ही प्रभावित करती दिख रही है।


