खटीमा के 34 किसानों की 185 एकड़ जमीन की कुर्क

दी टॉप टेन न्यूज (खटीमा)- उधम सिंह नगर जिले के सीमांत खटीमा तहसील प्रशासन ने बैंक ऋण नही चुकाने वाले 34 किसानों पर कड़ी बड़ी कार्यवाही की है। प्रशासन ने कर्ज ने चुकाने वाले खटीमा के किसानों की 185 एकड़ जमीन को कुर्क कर लिया है। साथ ही नीलामी प्रक्रिया शुरू कर लगभग 2 करोड़ 30 लाख रुपये वसूलने की तैयारिया भी शुरू कर दी है।

प्रशासन की कड़ी कार्यवाही से जंहा बैंक ऋण ना चुकाने वाले किसान सकते में है। वही तहसील दार खटीमा ने भी बैंक डिफाल्टर हो चुके किसानों पर नरमी नही बरतने के संकेत दे दिए है। तहसीलदार यूसुफ अली के अनुसार जिलाधिकारी के बैंक ऋण बकाया वसूली की धीमी गति पर जल्द से जल्द वसूली करने के तहसील प्रशासन को कड़े निर्देश जारी किए गए थे। उन्ही आदेशो के अनुपालन में खटीमा तहसील क्षेत्र के ऐसे 34 किसान जो कि बैंक ऋण नही जमा कर रहे है। उनकी 185 एकड़ जमीन को तहसील द्वारा कुर्क कर दिया गया है।
इसके अलावा प्रशासन द्वारा उन जमीनों की नीलामी प्रक्रिया शुरू कर किसानों से बैंक कर्ज का लगभग दो करोड़ 30 लाख रुपये वसूलने की कवायत की जा रही है। तहसील प्रशासन द्वारा वसूली अभियान को तेज करने के उद्देश्य से ही कड़े कदम उठाए जा रहे है।
