अल्मोड़ा जनपद के तेज तर्रार नेता कैलाश शर्मा हो सकते हैं उत्तराखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष

15 दिसंबर तक हाईकमान को तय करना है नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम

नीता कांडपाल
दी टॉप टेन न्यूज़ ब्यूरो (देहरादून)- उत्तराखंड में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर कैलाश शर्मा की ताजपोशी हो सकती है।सूत्रों द्वारा यह बात सामने आ रही है कि इस समय हाईकमान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर मंथन कर रहा है।जिसमें अल्मोड़ा जनपद के तेज तर्रार नेता व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा  का नाम सबसे आगे चल रहा है। वर्तमान में उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और युवा तेजतर्रार नेता है।उच्च शिक्षित कैलाश शर्मा संघ के तृतीय वर्ष प्रशिक्षित स्वयंसेवक हैं  अपने कार्यानुभव और तेजतर्रार कार्यशैली के कारण संघ में प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संघ द्वारा सौंपी गई दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर चुके हैं। उनकी लोकप्रियता पर्वतीय जिलों के साथ-साथ मैदानी जिलों में भी समान रूप से है।
उनके इसी कार्य अनुभव को देखते हुए लोकसभा चुनाव में उन्हें पौड़ी लोकसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी बनाया गया था। वही पंचायत चुनाव में बीजेपी संगठन द्वारा उन्हें बागेश्वर जिले की कमान सौंपी गई थी वहां पर चुनाव का परिणाम बीजेपी के पक्ष में लगभग शत-प्रतिशत रहा था।
वर्तमान में कैलाश शर्मा उधम सिंह नगर के चुनाव प्रभारी के साथ एक सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं।हालांकि उनके नाम के साथ साथ कुमाऊ मंडल के उधम सिंह नगर से और गढ़वाल से भी कुछ बीजेपी नेताओ के नामों की चर्चा हो रही है। पर कैलाश शर्मा की आरएसएस पृष्ठभूमि को मद्देनजर  रखते हुए इनकी ताजपोशी लगभग तय मानी जा रही है।