दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देहरादून-आज देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुच्चुपानी से सटे जंगल में एक व्यक्ति के शव मिलने की सूचना क्षेत्र के पार्षद ने पुलिस को दी।
सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और फॉरेंसिक फील्ड यूनिट टीम ने साक्ष्य संकलन एकत्र कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस की जांच में मृतक की पहचान 30 वर्षीय मोहसिन, निवासी शिमला बाईपास रोड स्थित मेहूवाला माफी तेलपुर चौक के रूप में हुई है।
पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला की मोहसिन ई-रिक्शा चलाता था और बीते रोज से अपने घर नही लौटा था,उसका ई-रिक्शा अनारवाला गुच्चुपानी चौक से बरामद हुआ है।
वहीं पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजनों ने उसकी पहचान करी उसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
इस घटना की जानकारी देते हुए देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध मौत का प्रतीक हो रहा हैं. हालांकि, हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता हैं. घटनास्थल पर शराब की बोतलें खाने-पीने की सामग्री बरामद हुई है. प्रारंभिक जांच पड़ताल में मृतक के सिर से लेकर शरीर पर कई लहूलुहान वाली चोट नजर आई हैं. ऐसे में इस बात का भी अंदेशा है कि कुछ लोग द्वारा खाने-पीने के बाद रंजिशन हत्या कर दी गई हो.पुलिस हर एंगल से इन्वेस्टिगेशन कर कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
