फर्जी नाम से प्रोफाइल बनाकर लड़कियों से करता था चैट,पत्नी ने भी दूसरे नाम से आइडी बना भेज दी फ्रेंड रिकवेस्ट,फिर क्या हुआ जानिए…

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

आजकल इंटरनेट की आभासी दुनिया मे लोग इतने ज्यादा डूब जाते है की उन्हें अपने परिजनों से मतलब नही रह जाता और जिन्हें वह जानते तक नही उनके लिए कुछ भी कर बैठने को तैयार हो जाते है । आजकल सोशल मीडिया पर छुप-छुपकर प्यार की पींगें बढ़ाना कोई नई बात नहीं रह गई शादीशुदा होने के बावजूद कई शख्स इंटरनेट की दुनिया पर नए साथी की तलाश में लग जाते हैं।

कुछ ऐसा ही हुआ मांडा की एक दंपति के बीच। पति परमेश्वर अपनी गृह लक्ष्मी से ऊब चुके थे, फिर क्या था वह मनचाहे नए जीवन साथी की तलाश में लग गए। पत्नी को इसकी भनक लग गई तो सबक सिखाने का मन बना लिया। चैटिंग की राह चुनकर वह भी प्रेमिका बन गई। दोनों तरफ से चल रही कोशिश सफल हुई। लेकिन जब पति ने शादी करके घर से भागने का प्रस्ताव भेजा तो प्रेमिका बनी नाराज पत्नी ने हंगामा खड़ा कर दिया। परिवार वालों ने किसी तरह दोनों को समझाकर शांत कराया, मगर इस किस्से की चर्चा पूरे गांव में शुरू हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक गांव में रहने वाला एक शख्स प्राइवेट काम करता है। इंस्टाग्राम पर उसने फर्जी नाम से प्रोफाइल बनाई और लड़कियों से चैट करने लगा। पत्नी को कुछ शक हुआ तो उसने भी इंस्टाग्राम पर दूसरे नाम से आइडी तैयार की और पति की आइडी पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। प्रोफाइल पर लगी तस्वीर देखकर पति का मन मचल उठा और वह चैट करने लगा। बातचीत का सिलसिला काफी दिनों तक चलता रहा।

इसी बीच पति ने इंस्टाग्राम पर पत्नी को प्यार का तोहफा भेज दिया। इतना ही नहीं, खुद को रेलवे का कर्मचारी बताते हुए शादी का प्रस्ताव दे दिया। यह भी कहा कि दोनों अपने-अपने घर से भागकर खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे। इससे पत्नी को झटका लगा तो वह आभासी दुनिया के प्यार की कहानी को उजागर करते हुए पति की सच्चाई को उजागर कर दिया। घर में शुरू हुआ हंगामा बाहर तक आ गया और फिर पड़ोसियों को भी पता चल गया।