राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने गार्द कमांडर उपनिरीक्षक भूपेश पाण्डेय और गार्द को उत्कृष्ट कार्य पर ईनाम देनी की घोषणा करी

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

रुद्रपुर-प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सोमवार को पुलिस लाईन रुद्रपुर पहुंचे,जहां प्रोटोकॉल के तहत ऊधम सिंह नगर पुलिस ने राज्यपाल को उनके सम्मान पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड, उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा दिये गए गार्ड ऑफ ऑनर से काफ़ी खुश हुए और उन्होंने गार्द कमांडर उपनिरीक्षक भूपेश पाण्डेय और गार्द की सलामी व टर्नआउट की प्रशंसा की,इससे पूर्व भी कई बार राज्यपाल गार्द कमांडर के काम की प्रशंसा कर चुके है. इसके साथ ही उन्होंने एसएसपी उधम सिंह नगर को गार्द कमांडर व गार्द को उनके उत्कृष्ट कार्य पर पुरस्कृत करने के निर्देश दिए साथ ही ईनाम देने की घोषणा भी करी।

राज्यपाल की इनामी घोषणा से उधम सिंह नगर पुलिस बेहद उत्साहित और खुश है।