किसानों के भुगतान के लिए पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ने सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह से की वार्ता

दी टॉप टेन न्यूज खटीमा

दीपक फुलेरा

खटीमा आलाविर्दी क्रय केंद्र में धान खरीद 2019-20 में गड़बड़ी होने की सजा वहां के किसान भुगत रहे हैं अधिकारियों की गलती का खामियाजा किसानों को भारी पड़ा जिससे किसान आंदोलन करने को बाध्य हो गए और इस संबंध में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ गणेश उपाध्याय स्वत संज्ञान ले सहकारिता मंत्री डॉक्टर धन सिंह और सहकारिता सचिव मीनाक्षी सुंदरम से वार्ता कर और मेल के माध्यम से उन्हें बताया कि खटीमा आलाविर्दी में क्रय केंद्र में धान खरीद का भुगतान 9 माह बाद भी किसानों को अभी तक नहीं किया गया है और धान खरीद में गड़बड़ी के कारण जोकि 150 कुंटल अधिक खरीद की गई  इस कारण किसानों का 6 लाख 69 हजार का भुगतान नहीं किया गया और ऐसे किसानों की संख्या दर्जनभर है जिन्हें लगभग 40 से 60 हजार का भुगतान क्रय केंद्र द्वारा नहीं किया गया इस वजह से किसान कोरोना काल में लॉकडाउन में ना तो अपने बच्चों की फीस जमा कर पाए और ना ही अपने खेतों में खाद डाल पाए हैं उन्होंने कहा कि किसानों के समय से भुगतान  ना होने और विभागीय लापरवाही की वजह से उत्तराखंड के 13 किसान पूर्व में आत्महत्या कर चुके हैं।

इस संबंध में डॉ गणेश उपाध्याय ने सहकारिता मंत्री से मांग की है कि लापरवाह दोषी अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के बाद कड़ा दंड दिया जाए और किसानों का बकाया भुगतान भी कर दिया जाए जिसे सीमांत के किसान अपनी आजीविका चला सके और अपनी खेती किसानी कार्य सुचारू ढंग से कर सके।