दी टॉप टेन न्यूज़ /देहरादून
देहरादून।बलभद्र खलंगा विकास समिति ने युद्ध स्मारक नालापानी में विश्व धरोहर दिवस पर अपनी बहुमूल्य धरोहर खलंगा युद्ध स्मारक नालापानी एवं युद्ध स्मारक सहस्त्र धारा के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया ।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्री लोकेश ओहरी जी ,(Anthropologist), समितिके अध्यक्ष
कर्नल विक्रम सिंह थापाजी, उपाध्यक्ष सूश्री विनय गुरूंग, पूर्व अध्यक्षों, संरक्षक एवं उपस्थित महानुभावों ने ऊंची पहाड़ी पर स्थित युद्ध स्मारक नालापानी, (जहां युद्ध का किला था और यही से लड़ते-लड़ते वीरों ने ब्रिटिश सेना को तीन बार पराजित किया) में वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की ।अध्यक्ष महोदय ने मुख्य अतिथि एवं सभी उपस्थित गणमान्य महानुभावों का अभिनंदन करते हुए कहा कि — 1814में वीर बलभद्र थापा के नेतृत्व में लगभग 600गोर्खाओं ने आधुनिक। हथियारों से लैस 3000 से भी अधिक ब्रिटिश सैनिकों को तीन तीन बार पराजय की धूल चटाई थी ।और *खलंगा किले* की रक्षा की थी।
*देहरादून में सहस्त्र धारा रोड पर स्थित खलंगा युद्ध स्मारक ,( KHALANGA WAR MEMORIAL) 1914के एंग्लो –गोर्खा युद्ध में गोर्खाओंकी वीरता का प्रतीक है।यह विश्वका इकलौता ऐसा स्मारक है ,जिसे एक विजयी ब्रिटिश सेना ने अपने विरोधी गोरखा सैनिकों के सम्मान में बनवाया ।इस धरोहर का संरक्षण एवं रखरखाव भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (A S I) द्वारा किया जाता है*।
मुख्य अतिथि ने अपनी धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु समिति के सराहनीय कार्योंकी प्रशंसा करते हुए कहा कि समिति के ये प्रयास उदाहरणीय हैं और उन्होंने हरसंभव सहयोग हेतु आश्वासन भी दिया।
सचिव प्रभा शाह ने अवगत कराया की समिति के अध्यक्ष कर्नल विक्रम सिंह थापाजी के नेतृत्व में विगत वर्षों से इन दोनों धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु कार्य एवं कार्यक्रम अनवरत जारी हैं। समिति द्वारा युद्ध स्मारक नालापानी में धरोहर के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण हेतु निर्माण कार्य भी किये गये है ।विश्व धरोहर दिवस प्रतिवर्ष 18अप्रैलको मनाया जाता है ।इसका मुख्य उद्देश्य मानव विरासतों को संरक्षित करना है । विश्व धरोहर दिवस हमें अपने महत्वपूर्ण सांस्कृतिक , ऐतिहासिक स्मारकों, स्थलों के सरंक्षण में जागरूकता के महत्व कोआगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित भी करता है ।
आज इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, संघ- संस्थाओं एवं स्कूली छात्र/छात्राओं ने भी विश्व धरोहर दिवस पर अपनी इन बहुमूल्य धरोहरों के के महत्व को समझते हुए इनके संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संकल्प भी लिया ।आज इस अवसर पर समिति के सहसचिव कुल बहादुर कार्की, कोषाध्यक्ष महेश भूषाल, संगठन सचिव सुरेश गुरूंग, संजय थापा, पूर्व अध्यक्ष कर्नल डी॰ एस॰ खड़का , जितेन्द्र खत्री समिति के सदस्य गण एवं स्कूली छात्र , उपस्थित थे।
