उत्तराखंड का आज करोना बंपर 145 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

आज 50 कोरोनावायरस संक्रमित स्वस्थ होकर हुए अस्पतालों से डिस्चार्ज

अभी  9003 सैम्पल्स की जांच लैब्स में प्रतीक्षारत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

आज प्रदेश में 145 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है और 50 मरीज  स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो गए हैं आज 3473 लोगों की कोरोना जांच नेगेटिव आई और 3197 सैंपल आज जांच के लिए विभिन्न लैब्स में भेजे गए हैं।
अभी भी 9003 सैंपल की जांच विभिन्न लैब्स में प्रतीक्षारत है इसके साथ ही आज तीन लोगों की  कोरोनावायरस से मौत होने के बाद अब तक राज्य में 60 लोगों की इस महामारी से मृत्यु हुई है।

आज देहरादून जिले में  68 मरीज  हरिद्वार जिले में 32  नैनीताल जिले में 31 उत्तरकाशी जिले में 7 टिहरी जिले में 4 और अल्मोड़ा जिले में 3 मरीजों में कोरोनावायरस संक्रमण की  पुष्टि होने के बाद राज्य में 5445 लोग अबतक कोरोना संक्रमित हुए हैं और एक्टिव केसों की संख्या की संख्या आज शाम 8:00 बजे तक 1948 है।