भारत व नेपाल के सीमान्त विकास को लेकर विधायक पुष्कर धामी की पहल

नेपाल(कंचनपुर)– उत्तराखण्ड से लगे मित्र राष्ट्र नेपाल के जिला कंचनपुर के बाबाथान इलाके में खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी व सीमान्त नेपाल के जनप्रतिनिधियो के साथ बैठक का आयोजन हुआ।विधायक पुष्कर सिंह धामी ने दोनों देशों के सामूहिक  विकास की पहल को लेकर नेपाल पहुँच नेपाल के सांसद,विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियो के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की।इस बैठक में नेपाल सुदूर पश्चिम प्रदेश के सांसद डॉ दीपक प्रकाश भट्ट,स्थानीय विधायक मान बहादुर सुनार,मेयर वीर बहादुर सुनार सहित नेपाल के अन्य कई जनप्रतिनिधियो ने प्रतिभाग किया।

बैठक में खटीमा विधायक पुष्कर धामी व नेपाल के जनप्रतिनिधियो के बीच जंहा प्रस्तावित सूखा बंदरगाह निर्माण,पंचेश्वर बाध निर्माण,भारत नेपाल बस सेवा,शारदा नदी पर नए पुल निर्माण सहित सीमा पर शारदा व जगबुड़ा नदी भू कटाव रोकथाम विषयो पर आपसी चर्चा की गई। साथ ही दोनों देशों के जनप्रतिनिधियो की आपसी व सामूहिक पहल से इस अहम मुद्दों को आगे बढ़ाने की बात हुई। इसके अलावा विधायक धामी ने दोनों देशों के मध्य पुरातन काल से चले आ रहे रोटी बेटी सम्बन्धो की प्रगाढ़ता को ओर मजबूत करने के प्रयास की बात बैठक में कही। इस दौरान विधायक धामी ने कहा कि पंचेश्वर बाध निर्माण जंहा भारत नेपाल के विकास में अहम साबित होगा। वही नेपाल में ड्राई पोर्ट के निर्माण से दोनों देशों के व्यापार को नए आयाम मिलेंगे। इसके साथ ही दोनों देशों की सीमान्त समस्याओं के निस्तारण को लेकर वो सदैव तत्पर रहेंगे। विधायक धामी ने इससे पहले भी नेपाल जनप्रतिनिधियो व व्यापारियों के निवेदन पर बनबसा सीमा पर स्थित ब्रिटिश कालीन शारदा बैराज के खुलने की समय अवधि को तीन घण्टे से बढ़ाकर सात घण्टे करने का काम किया था। जिस पर नेपाल में आयोजित इस बैठक में विधायक धामी धन्यवाद अदा कर सहयोग पर नेपाली जनप्रतिनिधियो ने खुशी भी जताई।

वही गौरतलब है कि सीमान्त खटीमा के विधायक पुष्कर धामी ने जंहा कुछ दिनों पहले नेपाल की राजधानी काठमांडू की यात्रा कर सीमान्त विकास व आपसी सम्बन्धो को प्रगाढ़ता को लेकर नेपाल के अनेकों मंत्रियों को उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की थी। तो वही मित्र राष्ट्र नेपाल से लगे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि होने के नाते वो समय समय पर नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के कार्यकर्मो में प्रतिभाग कर भारत नेपाल के मैत्री सम्बन्धो को प्रगाढ़ करने में सदैव आगे रहते है। जिसके चलते उत्तराखण्ड के साथ सीमावर्ती देश नेपाल में भी विधायक पुष्कर धामी एक जनप्रिय नेता के तौर पर अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुके है।