कोरोना की तीसरी लहर मे मुख्यमंत्री आवास को भी कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जहाँ समाप्ति की और और दिन प्रतिदिन कोरोना के केस कम होते जा रहे है वही प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं को देखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल से संबंधित सभी तैयारियों पूरी की जा रही हैं। इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राज्य में कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए तैयारियों के मद्देनजर सभी प्रयास किए जा रहे हैं. इस दिशा में सरकार संभावित लहर को देखते हुए अपनी तैयारियां दुरुस्त करते हुए कोरोना केयर सेंटर बना रही है और अगर जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री आवास को भी कोविड केयर सेंटर के रूप में स्थापित किया जाएगा, ताकि ऐसी स्थिति में किसी तरह की कोई कमी मरीजों के लिए न रहे। यहाँ गौरतलब है कि मुख्यमंत्री आवास लंबे समय से खाली पड़ा है, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास को खाली करने के बाद से ही इस आवास पर तीरथ सिंह रावत नहीं गए हैं इसलिए खाली पड़े मुख्यमंत्री आवास को अब कोविड केयर सेंटर के रूप में प्रयोग किया जाएगा।