हरिद्वार महाकुंभ कोविड जांच घोटाले में स्वास्थ्य अधिकारियों को नोटिस जारी

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

अपर मेला अधिकारी डॉ संजय जैन ने आज देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, बागेश्वर पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को हरिद्वार महाकुम्भ में कोविड- 19 rtpcr फर्जी टेस्टिंग के मामले में पत्र भेजकर कुंभ मेला क्षेत्र में तैनात अधिकारियों को इस प्रकरण की जांच में अपना साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए हैं। इस आदेश के अनुसार 22 चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि टेस्ट फर्जीवाड़ा मामले को लेकर, 25 जून की सुबह 10:00 बजे मुख्य विकास अधिकारी, रोशनाबाद हरिद्वार में उपस्थित होकर अपना साक्ष्य प्रस्तुत करें ।