बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बाल कल्याण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने बच्चो से मुलाकात कर उन्हें उपहार दिए

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

आज बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बाल कल्याण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने सेवा भारती के बाल संस्कार केन्द्रो बकराल वाला, आज़ाद कॉलोनी, गोविन्द गढ़, कौला गढ़ रोड़ पर बिस्कुट आदि गिफ्ट किये गए।
इस अवसर पर बच्चों को जानकारी देते हुए ऊषा नेगी ने कहा कि जब मैंने बाल आयोग मे अध्यक्ष का पद सम्हाला था तो आये दिन बच्चों से बाल श्रम कराने को लेकर आयोग में शिकायत आती थी।इन शिकायतों को देखते हुए सभी जिलों मे बाल श्रम रोकने के लिए टास्क फोर्स बनाई गयी थी, उनको सक्रिय किया गया बाल श्रम कराने पर कई उचे पदों पर काम करने वाले अधिकारियों के घरों पर छापे मारकर बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया ।
बाल श्रम निषेद्य दिवस के अवसर पर बोलते हुए अध्यक्ष उषा नेगी ने कहा कि कोई विशेष दिवस केवल एक दिन के लिए नहीं होता हमें हर रोज़ ध्यान देने कि जरुरत है कही भी बालश्रम करते कोई बच्चा दिखाई दे तो सबको चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर सूचना देनी चाहिए। बच्चों का प्रथम अधिकार शिक्षा का है और अच्छा पोषण व अच्छा स्वस्थ, सभी बच्चों को मिलना चाहिए, कोरोना काल मे जिन बच्चों ने माता पिता या दोनों मे से एक को खो दिया है उसकी पूरी मदद भारत सरकार व राज्य सरकार कर रही है ऐसे बच्चों कि शिक्षा का पूरा खर्च व 3 हज़ार मासिक राज्य सरकार देगी और भारत सरकार बालिग़ होने पर 10 लाख रूपये भारत सरकार देगी इसलिए ऐसे बच्चों कि सूचना भी चाइल्ड हेल्प लाइन पर दी जा सकती है इस अवसर पर महानगर सेवा भारती के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, सेवा विभाग के देवराज रावत ने भी अपने विचार व्यक्त किये कार्यक्रम मे अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के गढ़वाल सचिव कमल गुप्ता, केंद्र संचालिकाएं अनीता, रुखसार, रिंकी आदि स्थानीय बस्तियों के लोग भी उपस्थित हुए