प्रदेश में कोरोना का कहर जारी आज 8390 नये केस, पिछले 24 घंटे में 118 मरीजों का हुआ कोरोना से निधन

दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले दिनप्रतिदिन तेजी से बढ़ रहे है और कोरोना लगातार कहर बरपा रहा है और पूरे प्रदेश में हालात बेकाबू हुए जा रहे है ।आज प्रदेश में 8390 कोरोना संक्रमण के नए केस आये है और आज इस महामारी से 118 मौत हुई है । अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 238383 हो गयी है और 158903 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 71174 हो गईं है
आज 30920 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 30335 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 34937 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 3293 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 247 केस,बागेश्वर जिले में 237 चमोली जिले में 175 केस चंपावत जिले में 322 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 3430 केस और हरिद्वार जिले मे 812 नैनीताल जिले में 636 पौड़ी गढ़वाल में 203 पिथौरागढ़ में 208 वही रुद्रप्रयाग में 271 केस आये और टिहरी जिले में 424 उधम सिंह नगर में 1159 औऱ उत्तरकाशी जिले में 266 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 4758 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।