दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और मामले कम होने का नाम नही ले रहे है ।आज
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के इस दूसरी लहर के सर्वाधिक 9642 मामले आये है और आज इस महामारी से 137 मौत हुई है । अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 229993 हो गयी है और 154132 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 67691 हो गईं है
आज 27208 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 32280 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 30531 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 3430 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 365 केस,बागेश्वर जिले में 117 चमोली जिले में 314 केस चंपावत जिले में 214 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 3979 केस और हरिद्वार जिले मे 768 नैनीताल जिले में 1342 पौड़ी गढ़वाल में 196 पिथौरागढ़ में 111 वही रुद्रप्रयाग में 94 केस आये और टिहरी जिले में 325 उधम सिंह नगर में 1286 औऱ उत्तरकाशी जिले में 531 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 4740 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
