उत्तराखंड में कोरोना से हालात बेकाबू,दिनप्रतिदिन खराब हो रहे कोरोना संक्रमण से हालात प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 8517 नये केस, पिछले 24 घंटे में 151 मरीजों का हुआ कोरोना से निधन

दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले दिनप्रतिदिन तेजी से बढ़ रहे है और हालात बेकाबू हुए जा रहे है ।आज
प्रदेश में 8517 कोरोना संक्रमण के नए केस आये है और आज इस महामारी से 151 मौत हुई है । अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 220351 हो गयी है और 149489 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 62911 हो गईं है
आज 27218 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 35443सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 33097 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 3293 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 229 केस,बागेश्वर जिले में 109 चमोली जिले में 348 केस चंपावत जिले में 276 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 3123 केस और हरिद्वार जिले मे 1045 नैनीताल जिले में 847 पौड़ी गढ़वाल में 413 पिथौरागढ़ में 212 वही रुद्रप्रयाग में 140 केस आये और टिहरी जिले में 256 उधम सिंह नगर में 1130 औऱ उत्तरकाशी जिले में 389 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 4658 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।