प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की स्थिति को लेकर शासकीय प्रवक्ता ने दी जानकारी

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से खराब हालातों को देखते हुए तीरथ सिंह रावत ने आज मंत्रियों के साथ अनोपचारिक बैठक करी इसकी जानकारी शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दी, जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून हरिद्वार और उधम सिंह नगर के पूरे जिले में पूर्ण कोरोना कर्फ्यू लगाया जाएगा इससे पूर्व इन जिलों में कुछ इलाकों में ही कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था। इसके साथ ही तमाम नगर निगमों में भी कोरोना कर्फ्यू रहेगा जिसका फैसला जिलाधिकारी स्थिति का जायजा लेते हुए लेंगे।वही परचून की दुकानों को खोलने के लिए अल्टरनेट डेज की योजना तैयार की जाएगी।जानकारी के अनुसार देहरादून हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में 10 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है और चमोली पौड़ी नैनीताल और टिहरी के प्रभावित जिलों के लिए जिला अधिकारियों द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं