उधम सिंह नगर- उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज तहसील क्षेत्र के सिडकुल क्षेत्र में स्थापित सात कारखानों पर बंदी की तलवार लटक गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति के बगैर चल रहे इन उद्योगों को पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा पूर्व में दिए नोटिस का जवाब ना देने पर सभी सातों कारखानों को बंदी के आदेश जारी कर दिए गए है।इसके अलावा पीसीबी ने तत्काल इन उद्योगों में उत्पादन बन्द करने के लिए अधिशाषी अभियंता विधुत विभाग सितारगंज को इन सभी कारखानों के बिजली कनेक्शन काटने के भी आदेश दिए है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सूबे में कारखानों द्वारा प्रदूषण मानकों के उलंघन पर पूरे प्रदेश में कड़ा रुख अख्तियार कर रखा है। जिसके लिए कई कारखानों को प्रदूषण मानकों के उलंघन पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। उसी कार्यवाही के तहत पीसीबी ने सितारगंज सिडकुल के सात उद्योगों को बंदी के आदेश जारी किए है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों का उलंघन कर प्रदूषण फैला रहे इन कारखानों ने पीसीबी के कारण बताओ नोटिस का जवाब नही दिया। जिस पर अब पीसीबी ने इन कारखानों पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए इनके बंदी के आदेश दिए।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सितारगंज सिडकुल की तारा हेल्थ फूड,जेशन इंजीनियरिंग प्रा.लिमिटेड,लापो फार्मा,आरसी रेपरो ट्रेड,मोरासिस फार्मा,ऑटोमोटिव स्टेपिग व फाइबर फील इंजीनियरिंग को प्रदूषण मानकों का उलंघन करने के चलते बन्द करने के आदेश दिए है। फिलहाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रदूषण मानकों को लेकर दिखाई जा रही सख्ती से कारखानों के प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। पीसीबी का यह कदम प्रदेश में प्रदूषण मानकों को सख्ती के साथ लाघु करने की ओर एक कदम है। जिसमे कही ना कही पूरे प्रदेश में स्थित प्रदूषण नियमो का उलंघन करने वाले उद्योग प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निशाने पर है।वही पहले भी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर एनजीटी(नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) सितारगंज सिडकुल के ही आठ कारखानों को प्रदूषण नियमो के उलंघन पर बंदी के आदेश दे चुकी है।वही उत्तराखण्ड में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से बिना अनुमति या लाइसेंस ये नवीनीकरण के बिना चल रही लगभग 740 कारखानों को भी पीसीबी नोटिस जारी कर चुका है।

