प्रदेश में जमकर कहर बरपा रहा कोरोना आज 4807 नये मामले 24 घंटो में हुई 34 की मौत

[smartslider3 slider=”22″]

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के इस साल के सबसे अधिक केस आये है। आज कोरोना संक्रमण के 4807 नये मामले आये है,इन बढ़ते मामलों को देख कर आमजन से लेकर खास सभी सकते में है ।आज 894 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और आज इस महामारी से 34 मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट रोज घट रहा है और आज यह 78% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 134012 हो गयी है और 104527 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या 24893 हो गईं है ।
आज 31850 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 36992 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 36897 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 1953 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 99 केस,बागेश्वर जिले में 8 चमोली जिले में 61 केस चंपावत जिले में 10 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 1876 केस और हरिद्वार जिले मे 786 नैनीताल जिले में 818 पौड़ी गढ़वाल में 217 पिथौरागढ़ में 18 वही रुद्रप्रयाग में 52 केस आये और टिहरी जिले में 185 उधम सिंह नगर में 602 औऱ उत्तरकाशी जिले में 75 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 2639 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।