[smartslider3 slider=”22″]
दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है और साशन प्रसाशन कोरोना की कड़ी को तोड़ने में कामयाब नही हो पा रहा हैऔर इसी प्रयास में आज फिर कोरोना को लेकर नई गाइड लाइन्स जारी हुई है।प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौतों का सिलसिला भी नही थम रहा है आज कोरोना संक्रमण के एक बार फिर रेकॉर्ड तोड़ 2757 नये मामले आये है,इन बढ़ते मामलों की संख्या को लेकर एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी है ।आज 802 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और आज इस महामारी से 37 मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट रोज घट रहा है और आज यह 83.74% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 121403 हो गयी है और 101659 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या 15386 हो गईं है ।
आज 49544 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 27632 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 39923 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान में कोरोना की रिकवरी रेट 83 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1856 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 51 केस,बागेश्वर जिले में 15 चमोली जिले में 28 केस चंपावत जिले में 44 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 1179 केस और हरिद्वार जिले मे 617 नैनीताल जिले में 248 पौड़ी गढ़वाल में 155,पिथौरागढ़ में 12 वही रुद्रप्रयाग में 79 केस आये और टिहरी जिले में 50 उधम सिंह नगर में रेकॉर्ड 265 औऱ उत्तरकाशी जिले में 14 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 2502 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
