अब एलटी प्रवेश परीक्षा भी हुई स्थगित, बेरोजगारो में छाई मायूसी

[smartslider3 slider=”22″]

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में 25 अप्रैल को एलटी की प्रवेश परीक्षा होना प्रस्तावित था लेकिन दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण के केस देखते हुए राज्य के मुख्य सचिव ने आज यह परीक्षा स्थगित कर दी है जारी आदेश पत्र में लिखा गया है कि राज्य में 51 हजार अभ्यार्थियों ने यह परीक्षा देनी है लेकिन प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उक्त परीक्षा को अग्रिम अनुकूल तिथि तक स्थगित किया जाता है।

वही इस आदेश के बाद बेरोजगारों में मायूसी छाई हुई है और बीएड बीपीएड प्रशिक्षितों ने उत्तराखंड के एलटी भर्ती की तिथि कैसल करने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि उत्तराखंड में वर्षो से एल टी की तैयारी कर रहे प्रशिक्षितों में तीरथ सिंह रावत के सरकार द्वारा 25 अप्रैल की भर्ती की तिथि बदलने से भारी निराशा व आक्रोश फैला है।
युवाओं का कहना है कि जब नेता लांखो की भीड़ जमा कर सभा कर कोरोना फैला रहे है।तो बेरोजगार को दस दिन बाद भर्ती का टेस्ट देने से क्यो रोका जा रहा है।जबकि अधिकतर युवा निजी जॉब छोड़ कर एल टी भर्ती की तैयारी कर रहे थे,अब क्या वो सब दुबारा बड़े शहरों को वापस जाएंगे जो पेपर देने राज्य के घरों में आएं थे, कोरोना की बढ़ते मामलों को देख लिया जाय तो भर्ती कभी नही होने की आशंका जताई जा रही है,कुम्भ जैसे आयोजन को किया जा रहा है, जबकि एक दिवसीय भर्ती की तिथि को कैसल कर प्रशिक्षितों की वर्षो की तैयारी को बर्बाद किया जा रहा है ।वर्षो से तैयारी कर रहे युवाओं को फिर से हताश कर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की इस घोषणा से भारी निराशा व गुस्सा हैं।सरकार को इस आदेश को वापस लेकर 25 अप्रैल को ही परीक्षा करवाने की मांग की है, अन्यथा युवा अब सड़को पर सरकार का पुतला दहन कर विरोध करेंगे।