प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 1334 नये केस, पिछले 24 घंटो में हुई 7 मौत

 

दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 1334 नये मामले आये है और 605 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और आज इस महामारी से 7 मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 89.42% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 110146 हो गयी है और 98492 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या 7846 हो गईं है ।
आज 35098 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 27109 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 42432 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान में कोरोना की रिकवरी रेट 89 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1767 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 7 केस,बागेश्वर जिले में 3 चमोली जिले में 7 केस चंपावत जिले में 7 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 554 केस और हरिद्वार जिले मे 408 नैनीताल जिले में 114 पौड़ी गढ़वाल में 70,पिथौरागढ़ में 3 वही रुद्रप्रयाग में 9 केस आये और टिहरी जिले में 56 उधम सिंह नगर में 89,औऱ उत्तरकाशी जिले में 7 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 2041 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।