पिछले 24 घंटों में हुई 2 मौतों के साथ 8 जिले रहे कोरोना संक्रमण से मुक्त
आज 5487 अग्रिम पंक्ति के कोरोना वॉरियर्स को 109 सेंटर में लगी वैक्सीन
दी टॉप टेंन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीनेशन के बीच आज कोरोना संक्रमण के सिर्फ 26 नये मामले आये है आज 68 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और महामारी से 2 मरीजो की मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज 96.27% प्रतिशत हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 26 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 97031 हो गयी है और 93407 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 495 हो गईं है ।
आज 9525 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 9602 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 9403 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 96 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1686 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज चमोली में कोरोना संक्रमण का 1 केस सामने आया वही देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 16 और हरिद्वार जिले में 1, नैनीताल जिले में 7 और उधम सिंह नगर में 1 कोरोना केस आये है। आज अल्मोड़ा,बागेश्वर,चंपावत, ,पौड़ी, पिथौरागढ़,रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे।अभी तक 1443 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
