पिछले 24 घंटों में हुई 1 मौतों के साथ 8 जिले रहे कोरोना संक्रमण से मुक्त
आज 3981 अग्रिम पंक्ति के कोरोना वॉरियर्स को 109 सेंटर में लगी कोरोना वैक्सीन
दी टॉप टेंन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीनेशन के बीच आज कोरोना संक्रमण के सिर्फ 41 नये मामले आये है आज 30 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और इस महामारी से आज 1 मरीजो की मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज 96.22% प्रतिशत हो गया है। गुरुवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 41 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 97005 हो गयी है और 93339 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 549 हो गईं है । आज 7302 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 8249 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 8992 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 96 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1684 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा, बागेश्वर,चंपावत पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे ।वही देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 17 और चमोली में 3, हरिद्वार जिले में 9, नैनीताल जिले में 6 और उधम सिंह नगर में 6 कोरोना केस आये है। अभी तक 1433 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
