प्रदेश में रविवार को कोरोना संक्रमण के सिर्फ 15 नए मामले

 

आज प्रदेश के 8 जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे,पिछले 24 घंटों में हुई 4 मौत

आज 845 अग्रिम पंक्ति के कोरोना वॉरियर्स को 66 सेंटर में लगी कोरोना वैक्सीन

दी टॉप टेंन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीनेशन के बीच आज कोरोना संक्रमण के सिर्फ 15 नये मामले आये है आज 35 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और महामारी से 4 मरीजो की मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज 95.92% प्रतिशत हो गया है। रविवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 15 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 96493 हो गयी है और 92554 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 912 हो गईं है ।
आज 5476 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 4803 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 3867 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 95 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1668 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 4 और हरिद्वार जिले में 4, नैनीताल जिले में 5 रुद्रप्रयाग जिले में 1, उधम सिंह नगर में 1 कोरोना केस आये है। आज अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे।अभी तक 1359 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है