जोशीमठ में ग्लेशियर फटने से भारी बाढ़ ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट को भी हुआ नुकसान,मुख्यमंत्री जोशीमठ रवाना

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड के जोशीमठ में बड़ा हादसा हुआ है. जोशीमठ में ग्लेशियर फटने से भारी बाढ़ आ गई और बांध बह गए हैं. इसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट के भी ध्वस्त होने की खबर है. ग्लेशियर फटने से हुई तबाही को देखते हुए श्रीनगर, ऋषिकेश और हरिद्वार समेत अन्य जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह राहत ने स्थिति का जायजा लिया।
राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, “चमोली के रिणी गांव में ऋषिगंगा प्रोजेक्ट को भारी बारिश व अचानक पानी आने से क्षति की संभावना है. नदी में अचानक पाने आने से अलकनंदा के निचले क्षेत्रों में भी बाढ़ की संभावना है. तटीय क्षेत्रों में लोगों को अलर्ट किया गया है. नदी किनारे बसे लोगों को क्षेत्र से हटाया जा रहा है.” मैं स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं. मेरी सभी से विनती है कि कृपया कोई भी पुराने वीडियो शेयर कर पैनिक ना फैलाएँ. स्थिति से निपटने के सभी ज़रूरी कदम उठा लिए गए हैं .आप सभी धैर्य बनाए
रखें।

https://youtu.be/MUOShqF-Mvw
https://youtu.be/rkERTgv2tR4