[smartslider3 slider=”20″]
आज 5925 अग्रिम पंक्ति के कोरोना वॉरियर्स को 105 सत्रों में लगी कोरोना वैक्सीन
आज प्रदेश के 6 जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे,पिछले 24 घंटों में हुई 3 मौत
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीनेशन के बीच आज कोरोना संक्रमण के मामले धीरे धीरे काम होते जा रहे है आज संक्रमण के सिर्फ 47 मामले आये है आज 80 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और कोरोना महामारी से 3 मरीजो की मौत हुई है और कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज बढ़कर 95.80% प्रतिशत हो गया है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 46 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 96227 हो गयी है और 92185 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 1043 हो गईं है । आज 8048 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 7338 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 6775 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 95 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1651 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना का 1 केस सामने आया है बागेश्वर में 1 केस चंपावत में 2 और देहरादून जिले में सर्वाधिक 19 और हरिद्वार जिले में 5, नैनीताल जिले में 10 उधम सिंह नगर में 9 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। आज चमोली पौड़ी पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे।अभी तक 1348 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
