ऋषिकेश पुलिस ने 10 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

दी टॉप टेन न्यूज़ ऋषिकेश

[smartslider3 slider=”20″]

ऋषिकेश में एक 10 वर्षीय बालक 28 जनवरी को शाम को गुम हो गया था जिस के संबंध में बालक के पिता द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में शिकायत दर्ज करवाई गई थी, गुमशुदा बालक के पिता ने कहा कि उनका पुत्र पिछले कुछ दिनों से उनके साथ दुकान पर बैठ रहा था और 28 जनवरी की शाम को अचानक कहीं चला गया।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने तत्काल नाबालिक बच्चे को सकुशल ढूंढने के लिए टीम गठित करने का आदेश दिये। तत्पश्चात गठित टीम ने गुमशुदा बालक के परिवारजनों दोस्तों और ऋषिकेश दुकान के आसपास के लोगों से पूछताछ की और दुकान से जाने वाले रास्तों संस्थानों दुकानों आदि पर लगे 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की सहायता से बच्चे की लोकेशन तलाशी गई। ऋषिकेश लक्ष्मण झूला तपोवन रायवाला आदि सहित सभी जगह पर चेकिंग की गई और सोशल मीडिया पर भी गुमशुदा के विषय में जानकारी डाली गई।
जिस पर गठित टीम द्वारा उस नाबालिग बालक को भरत विहार स्थित काली कमली के बगीचे से सकुशल बरामद किया गया जहां से बच्चे को माननीय न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज करा कर परिजनों को सौंप दिया गया पूछताछ में बालक ने बताया कि मेरे पिताजी द्वारा मुझे डांटा गया था जिससे नाराज होकर में घर से चला गया था गुमशुदा पुत्र के मिलने पर बालक के परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए ऋषिकेश पुलिस की प्रशंसा की है और धन्यवाद दिया।