[smartslider3 slider=”20″]
दी टॉप टेन न्यूज़ देवप्रयाग
आज दोपहर 1:00 बजे के करीब ऋषिकेश बदरीनाथ मार्ग पर देवप्रयाग से लगभग 17 किलोमीटर दूर सौड़पनी के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या HR 26CFO719 दुर्घटनाग्रस्त हो गई कार पर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था की कार में सवार 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई कार एक्सीडेंट की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू अभियान चलाया।
जानकारी के अनुसार इस समय ऑल वेदर रोड परियोजना में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है जिस कारण जगह जगह पर कटिंग का काम हो रहा है जिस वजह से इस मार्ग पर हादसे का खतरा बना रहता है।
इस दुर्घटना में भी एक्सीडेंट इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए मृतकों में चालक अजीत पुत्र करतार सिंह निवासी तमसपुर झझर हरियाणा, संजीव कुमार भंडारी 42 पुत्र डीएस भंडारी निवासी बापू ग्राम ऋषिकेश, पवन सिंह भंडारी 62 पुत्र जीत सिंह निवासी गुरुग्राम योगेंद्र सिंह भंडारी 57 पुत्र गोविंद सिंह निवासी इंदिरापुरम गाजियाबाद, धीरज सिंह रावत 46 पुत्र रामबियाल रावत निवासी आर्कणी पोस्ट कांडी रामपुर जिला पौड़ी गढ़वाल धीरज सिंह रावत होमगार्ड थे जो इस समय कुंभ ड्यूटी में तैनात थे
