[smartslider3 slider=”20″]
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून डॉ. योगेंद्र सिंह रावत के निर्देशन में देहरादून जनपद में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है आज इस अभियान के अंतर्गत कबाड़ी बाजार पुल निकट कारगी चौक पर वाहन /व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान पुलिस ने दो तस्करों से 40 किलो गांजा बरामद किया जिसमें अभियुक्त रमेश पुत्र प्रकाश साहनी निवासी ब्रह्मपुरी पटेल नगर देहरादून से 22 किलो गांजा और रीना पत्नी विजय साहनी निवासी ब्रह्मपुरी पटेल नगर से 18 किलो गांजा बरामद हुआ पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया की वह ये गांजा बिहार से लेकर आ रहे हैं जिसे शहर में अलग-अलग स्थानों पर बेचते हैं। अभियुक्तों के खिलाफ पटेल नगर थाने में 58 /21 धारा 8/ 20 एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अनुज कुमार क्षेत्राधिकारी सदर, उप निरीक्षक नवीन जोशी चौकी प्रभारी बाजार थाना पटेल नगर, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल आशीष कुमार, कांस्टेबल नितिन सैनी, महिला कांस्टेबल नीता कोहली, और कॉन्स्टेबल रिंकू कुमार शामिल रहे।
