आज प्रदेश के 6 जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे,काफी लंबे अरसे बाद आज कोरोना से कोई मौत नही
[smartslider3 slider=”20″]
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के सिर्फ 78 मामले आये है आज 116 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं। राहत भरी खबर है की आज प्रदेश में कोरोना महामारी से कोई मौत नहीं हुई है और कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज बढ़कर 95.55% प्रतिशत हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 78 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 95986 हो गयी है और 91713 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 1286 हो गईं है ।
आज 11715 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 9481 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 8976 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 95 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से1642 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा बागेश्वर चंपावत और चमोली में कोरोना का कोई केस नही है। वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 35 और हरिद्वार जिले में13, नैनीताल जिले में 21 और पौड़ी जिले में 2 और पिथौरागढ़ में कोई केस नही वही रूद्रप्रयाग में 1 केस है टिहरी जिले में भी कोई केस नही आया उधम सिंह नगर में 5 कोरोना के केस आये है और उत्तरकाशी में 1केस आया है अभी तक 1342 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
