[smartslider3 slider=”20″]
आज प्रदेश के 6 जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे,पिछले 24 घंटों में हुई 3 मौत
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के सिर्फ 82 मामले आये है आज 178 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं।आज प्रदेश में कोरोना महामारी से 3 मरीजो की मौत हुई है और कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज बढ़कर 95.51% प्रतिशत हो गया है। गुरुवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 82 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 95908 हो गयी है और 91597 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 1358 हो गईं है । आज 9040 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 9482 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 8666 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 95 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से1642 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा चंपावत पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी और उत्तरकाशी जिलों में कोरोना संक्रमण का एक भी केस नहीं आया ,वही बागेश्वर में 1 केस और चमोली में भी 1 केस वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 44 और हरिद्वार जिले में17, नैनीताल जिले में 11 और पौड़ी जिले में 3 और उधम सिंह नगर में 5 कोरोना के केस आये है अभी तक 1331 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
