




दी टॉप टेन न्यूज़ कपकोट
विधायक बलवन्त सिंह भौर्याल के विशेष प्रयासों से 99.65 लाख रुपये की लागत बने नवनिर्मित भवनों का आज गणतंत्र दिवस के सुवअवसर पर कांडा_कमस्यार क्षेत्र के समग्र शिक्षा माध्यमिक के अंतर्गत रा0ई0का0 बाजीरौट बागेश्वर में पुस्तकालय कम्प्यूटर कक्ष प्रयोगशाला आर्ट एवं क्रॉफ्ट कक्ष तथा दो कक्षा-कक्षों का लोकार्पण किया ।





विधायक बलवन्त सिंह भौर्याल ने छात्र छात्रओं विद्यालय परिवार सहित अभिभावकों और उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी तथा बताया कि इन कक्षा-कक्षों से 300 छात्र-छात्राओं को पढ़ने में अच्छी सुविधा मिलेगी । इस अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों व विद्यालय परिवार की ओर से विधायक बलवंत सिंह भौर्याल का आभार व धन्यवाद दिया गया|





इस कार्यक्रम पर पूर्व विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी भगवत सिंह रैतोला , भाजपा मण्डल अध्यक्ष आंनद धपोला , भाजपा जिलामंत्री भगवान भण्डारी , महिलामोर्चा अध्यक्ष सविता नगरकोटी , प्रधानाचार्य मदन मोहन जोशी , मण्डल महामंत्री नन्दा बल्लभ तिवारी , महेश पांडे , दरपान राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश कुमार, प्रधान सिमकुना मोहन लाल, प्रधान चन्द्र राम प्रधान संजय धपोला, हेमपाण्डे , महिलामोर्चा जिलाउपाध्यक्ष गीता धपोला, मंडल अध्यक्ष कविता धपोला, अशोक भण्डारी, कैलाश राम, सहित विद्यालय परिवार के समस्त गुरुजन छात्र-छात्राऐं व क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे ।
[smartslider3 slider=”20″]
