[smartslider3 slider=”20″]
आज प्रदेश के 7 जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे,पिछले 24 घंटों में हुई 1 मौत
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के सिर्फ 39 मामले आये है कोरोना वैक्सीनेशन के बीच कोरोना का कहर काम होता दिखाई दे रहा है, आज 102 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं।आज प्रदेश में कोरोना महामारी से 1मरीज की मौत हुई है और कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज बढ़कर 95.39% प्रतिशत हो गया है।सोमवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 39 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 95741 हो गयी है और 91323 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 1455 हो गईं है ।
आज 7105 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 7276 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 5544 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 95 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से1636 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चंपावत पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग जिलों में कोरोना संक्रमण का एक भी केस नहीं आया , वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 27 और हरिद्वार जिले में 6, नैनीताल जिले में 3, और टिहरी जिले उधम सिंह नगर में और उत्तरकाशी जिले में 1-1 कोरोना के केस आये है अभी तक 1327 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।

